Live

Railway RRB Group D Admit Card 2025 Link: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ये है आसान तरीका, यहां मिलेगा Hall Ticket PDF

Vijay Pratap Singh
Nov 20, 2025, 11:07 IST

Railway Group D Admit Card PDF Download 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। बोर्ड पहले ही परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर चुका है। RRB ग्रुप D की लिखित परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार RRB की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। यहां जानें — RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, हॉल टिकट लिंक कहाँ मिलेगा, सिटी स्लिप लिंक सहित परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) का ग्रुप D एडमिट कार्ड 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) का ग्रुप D एडमिट कार्ड 2025

HIGHLIGHTS

  • आरआरबी ग्रुप D एडमिट कार्ड 2025 जल्द जारी होगा, आसान डाउनलोड प्रक्रिया यहां देखें।
  • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, सेंटर और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी शामिल होगी।
  • आरआरबी ग्रुप D लिंक Active होते ही उम्मीदवार Reg no और जन्मतिथि से Hall ticket पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं

RRB Group D Admit Card 2025 Sarkari Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक और रीजनल वेबसाइट्स पर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025  का लिंक एक्टिव करेगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा RRB ग्रुप डी सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है, जिससे परीक्षार्थी अपने एग्जाम सेंटर और परीक्षा शहर की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकते हैं।

RRB Group D परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Railway RRB Group D Admit Card 2025 कहां मिलेगा?

उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपनी रीजनल RRB वेबसाइट पर उपलब्ध आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट PDF Download Link से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक बोर्ड अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अलग लिंक जारी करेगा।

RRB Group D Admit Card 2025 डाउनलोड करने का आसान तरीका

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले आप RRB की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर मौजूद “RRB Group D Admit Card 2025” Link पर क्लिक करें।

  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।

  4. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।

  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए PDF फॉर्मेट में सेव कर लें।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड पर मिलेंगी ये जरूरी जानकारियां

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • परीक्षा तारीख और शिफ्ट

  • परीक्षा सिटी और सेंटर

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा के निर्देश

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Nov 20, 2025, 11:07 IST

    RRB Group D Admit Card 2025 Link कब होगा Active

    Railway Recruitment Board (RRB) का Group D Admit Card 2025 लिंक जल्द ही सक्रिय होगा उम्मीद यह कि एडमिट कार्ड 23 या 24 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा।

  • Nov 20, 2025, 09:56 IST

    Railway RRB Group D Admit Card 2025 Kab Aayega?

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) RRB ग्रुप D एग्जाम 2025 के एडमिट कार्ड एग्जाम की तारीख से लगभग चार दिन पहले जारी करेगा। इसलिए, जिन कैंडिडेट्स का एग्जाम 27 नवंबर को है, उन्हें उनके एडमिट कार्ड 23-24 नवंबर, 2025 के आसपास मिल सकते हैं।

  • Nov 20, 2025, 09:36 IST

    Is RRb Group d admit card released? क्या आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र जारी हो गया?

    नहीं — रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अभी तक RRB ग्रुप D एग्जाम 2025 का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। जो जारी किया गया है वह एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप है, जिसमें एग्जाम सिटी, तारीख और शिफ्ट दिखाई गई है।

  • Nov 20, 2025, 09:34 IST

    RRB Group D Region Wise Admit Card Download Links

    RRB रीजन

    एडमिट कार्ड लिंक

    Ahmedabad

    rrbahmedabad.gov.in

    Ajmer

    rrbajmer.gov.in

    Allahabad

    rrbald.gov.in

    Bangalore

    rrbbnc.gov.in

    Bhopal

    rrbbhopal.gov.in

    Bhubaneswar

    rrbbbs.gov.in

    Bilaspur

    rrbbilaspur.gov.in

    Chandigarh

    rrcnr.org

    Chennai

    rrbchennai.gov.in

    Gorakhpur

    rrbgkp.gov.in

    Guwahati

    rrbguwahati.gov.in

    Kolkata

    rrbkolkata.gov.in

    Mumbai

    rrbmumbai.gov.in

    Patna

    rrbpatna.gov.in

    Ranchi

    rrbranchi.gov.in

    Secunderabad

    rrbsecunderabad.nic.in

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News