NTA SWAYAM January 2026 Semester Exam: एनटीए स्वयं की जारी हुई एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप, exams.nta.nic.in से करें PDF डाउनलोड

Last Updated: Jun 9, 2026, 14:36 IST

NTA ने जनवरी सेमेस्टर एग्जाम के लिए SWAYAM 2026 एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जारी कर दिया गया है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। इसे डाउनलोड करने के लिए यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक। 

NTA SWAYAM January 2026 Semester Exam: एनटीए स्वयं की जारी हुई एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप, exams.nta.nic.in से करें PDF डाउनलोड
NTA SWAYAM January 2026 Semester Exam: एनटीए स्वयं की जारी हुई एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप, exams.nta.nic.in से करें PDF डाउनलोड

SWAYAM Exam City Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 'स्टडी वेव्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स' (SWAYAM) जनवरी 2026 सेमेस्टर एग्जाम के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी गई है। जो छात्र इस सेमेस्टर एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब बिना किसी देरी के NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

SWAYAM जनवरी 2026 एग्जाम 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को आयोजित किए जा रहे है। सही एड्रेस और रिपोर्टिंग टाइम के लिए NTA द्वारा एग्जाम के एक हफ्ते पहले वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। 

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप छात्रों को केवल उनके एग्जाम शहर की सुचना प्रदान करती है। ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने का इंतजाम कर सकें। आइए जानते हैं एग्जाम का पूरा शेड्यूल और डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स। 

NTA SWAYAM 2026 (January Semester): इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स 

SWAYAM जनवरी 2026 सेमेस्टर एग्जाम से जुड़ी सभी छोटी से छोटी और इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में एग्जाम डेट्स से लेकर बफर डेट्स तक शामिल है। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स 

एग्जाम आयोजित करने वाली संस्था

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

एगजाम का नाम

SWAYAM जनवरी 2026 सेमेस्टर एगजाम (SWAYAM-16)

कुल कवर्ड कोर्सेज

लगभग 900 ऑनलाइन कोर्सेज

सिटी इंटीमेशन जारी होने की डेट

8 जून 2026

एगजाम की डेट्स 

17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026

बफर डेट्स 

22 और 23 जून 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

exams.nta.nic.in/swayam

NTA SWAYAM 2026 एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

इस बार का एगजाम पैटर्न कैसा रहेगा?

  • हाइब्रिड मोड: इस बार एगजाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और हाइब्रिड मोड दोनों में आयोजित की जा रहा है, जो आपके द्वारा चुने गए कोर्स पर निर्भर करता है।
  • समय अवधि: प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे की होगी और प्रश्न पत्र मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होंगे।
  • मार्किंग: अधिकांश पेपर 100 मार्क्स के होंगे। कुछ कोर्सेज में 1-1 मार्क्स के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जबकि कुछ में 2-2 अंकों के 50 MCQs पूछे जाएंगे। हाइब्रिड मोड वाले कुछ पेपर्स में शॉर्ट और लॉन्ग आंसर वाले सवाल भी शामिल हो सकते हैं।

SWAYAM 2026 Advance City Slip डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

SWAYAM 2026 एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. NTA SWAYAM की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।

2. होमपेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन के तहत ‘Advance City Intimation for SWAYAM-16 (January 2026 Semester) Exam’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. आप एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फिल करें।

4. सिक्योरिटी पिन फिल करने के बाद 'Login' बटन पर क्लिक करें।

5. आपकी एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। 

6. इसे अच्छी तरह चेक करें और 'Download PDF' पर क्लिक करके इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: ssc gd 2026 answer key: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 आंसर-की आज होगी जारी, ssc.gov.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 9, 2026, 14:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News