राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने NIELIT O/A/B/C लेवल result 2025 घोषित कर दिए हैं। NIELIT रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट- student.nielit.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है। वे सभी छात्र जिन्होंने जुलाई 2025 परीक्षा चक्र में NIELIT की परीक्षा दी थी, वे अब अपना NIELIT परिणाम देख सकते हैं। Result देखने और डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना NIELIT रिजल्ट 2025 PDF देख सकते हैं।
NIELIT O Level Result 2025 Link
ताजा जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने NIELIT results जारी कर दिए हैं। छात्र अपने NIELIT results संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट- nielit.gov.in पर देख सकते हैं।
NIELIT Result 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवारों अपने NIELIT रिजल्ट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। यह result जुलाई 2025 में हुई O, A, B, और C लेवल की थ्योरी और प्रैक्टिकल (Online और Offline) परीक्षाओं के लिए है। NIELIT परिणाम 2025 देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।
स्टेप 1: संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट - nielit.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वहां उपलब्ध “NIELIT Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: सभी जरूरी जानकारी भरें और “Submit” पर क्लिक करें।
स्टेप 4: NIELIT result PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: अपना result देखें और भविष्य के लिए PDF को सेव कर लें।
NIELIT की मुख्य बातें
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) को पहले DOEACC सोसाइटी के नाम से जाना जाता था। यह संस्था सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स में अलग-अलग स्तरों पर ट्रेनिंग देती है। NIELIT भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है। वर्तमान में, NIELIT के देशभर में 56 केंद्र हैं और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation