Live Blog has been ended.

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं,12वीं रिजल्ट Date और Time पर लेटेस्ट अपडेट, छात्र यहां करें चेक

Vijay Pratap Singh
Apr 13, 2026, 08:00 IST

MP Board 10th 12th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE), भोपाल मुख्यालय से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।  इस वर्ष, 16 लाख से अधिक छात्र MP बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में शामिल हुए। अब वे सभी रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। एमपी बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट 2026 कब आएगा, यह जानने के लिए इस पेज को सेव करें और लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करें।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 लेटेस्ट अपडेट
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 लेटेस्ट अपडेट

HIGHLIGHTS

  • Madhya Pradesh Board of Secondary Education अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है; डेट और टाइम की घोषणा पहले की जाएगी।
  • इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए, जो अब अपने एमपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
  • छात्र mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर से एमपी बोर्ड रिजल्ट देख सकेंगे, साथ ही SMS के जरिए भी स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2026: Madhya Pradesh Board of Secondary Education जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in पर जाकर आसानी से अपना MP Board Result 2026 चेक कर सकेंगे।

MP Board Result 2026 Link

MP Board 10th, 12th Result 2026 कब आएगा?

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए जाने की संभावना है। पिछले वर्ष भी बोर्ड के परिणाम मुख्यमंत्री के द्वारा जारी किए गए थे। रिजल्ट के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची भी घोषित की जाएगी, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक किया गया था, जिसमें 16 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।

एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 कहां और कैसे करें चेक? 

छात्र एमपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स पर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker और MPBSE के आधिकारिक ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है। जिन छात्रों के पास इंटरनेट नहीं है, वे SMS के माध्यम से भी अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ‘MPBSE10’ या ‘MPBSE12’ के साथ अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा, जिसके बाद रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • फिर होम पेज पर MP Board 10th Result 2026 या MP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा।

  • जहां रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।

  • आपका स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  • इसे चेक करें और प्रिंट करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 12, 2026, 10:41 IST

    MP Board 10th 12th Result: Mobile ऐप और SMS से देखें रिजल्ट

    ग्रामीण इलाकों में जहां इंटरनेट धीमा चलता है, वहां भी छात्रों को परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड ने खास सुविधा दी है। अब छात्र 'MPBSE Mobile App' और 'MP Mobile App' के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    अगर इंटरनेट भी उपलब्ध न हो, तो चिंता की बात नहीं — छात्र अपने रोल नंबर को तय नंबर पर SMS भेजकर भी अपने अंक जान सकते हैं।

  • Apr 12, 2026, 09:17 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: इन तारीखों पर हुए थे एग्जाम

    MP बोर्ड ने MPBSE क्लास 12 एग्जाम 2026 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक और MP बोर्ड क्लास 12th एग्जाम 2026 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक कराए थे। दोनों एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

  • Apr 12, 2026, 08:08 IST

    MP Board 10th 12th result kaise check kare?

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलें: https://mpbse.nic.in और https://mpresults.nic.in।

    होमपेज पर जाएं और क्लिक करें: “HSC (10th) Result” या “HSSC (12th) Result”

    छात्र अपना Roll Number (और अगर मांगा जाए तो Application Number) डालें

    फिर “Submit” या “View Result” पर क्लिक करें

    आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा 

    इसे डाउनलोड या प्रिंट जरूर ले लें

  • Apr 11, 2026, 13:20 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

    Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा। आमतौर पर बोर्ड परीक्षा खत्म होने के 40–50 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करता है। इस वर्ष परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, इसलिए उम्मीद है कि रिजल्ट अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

  • Apr 11, 2026, 13:18 IST

    एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 Live: मार्क्स अपलोड और डेटा वेरिफिकेशन जारी

    बोर्ड अधिकारियों के अनुसार कॉपियों का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका है। फिलहाल स्कूलों से मिले अंकों की अंतिम जांच की जा रही है। रिजल्ट जारी करने से पहले डेटा मिलान और तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि रिजल्ट के दिन किसी भी तरह की समस्या न हो।

  • Apr 11, 2026, 11:54 IST

    MP बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव: परिणाम देखने की आधिकारिक वेबसाइटें

    mpbse.nic.in

    mpresults.nic.in

    mpbse.mponline.gov.in

  • Apr 11, 2026, 10:49 IST

    एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 Live: एमपी बोर्ड 12वीं दूसरी परीक्षा का टाइमटेबल जारी

    एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की दूसरी परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जारी टाइमटेबल के अनुसार यह परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। छात्र अपने अंकों में सुधार करने या पात्रता मानदंडों के तहत जिन विषयों में वे पास नहीं हो पाए हैं, उनमें दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।

  • Apr 11, 2026, 09:29 IST

    MP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा?

    MP Board 10th,12th Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर यह है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। जैसे ही Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) परिणाम जारी करेगा, छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट्स जैसे MPBSE Official Website और MP Results Portal पर जाना होगा, जहां होमपेज पर “10th Result 2026” या “12th Result 2026” का डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करके तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  • Apr 11, 2026, 07:30 IST

    एमपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा 2026?

    एमपी बोर्ड (MPBSE) 10th और 12th का 2026 का रिजल्ट अप्रैल महीने में आने की संभावना है। आमतौर पर यह अप्रैल के दूसरे से सप्ताह में जारी किया जा सकता है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

  • Apr 10, 2026, 20:07 IST

    MP Board Results 2026 Class 10th, 12th: परीक्षा में पास होने के बाद क्या करें?

    एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 पास करने के बाद छात्रों के लिए आगे की तैयारी भी जरूरी है:

    • प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंट जरूर निकाल लें, जब तक ओरिजिनल नहीं मिलती तब तक यही मार्कशीट आगे एडमिशन लेने में काम  आएगी।
    • अपने स्कूल से माइग्रेशन सर्टिफिकेट और टीसी (Transfer Certificate) लेने की तैयारी रखें।
    • अगर 75% से अधिक अंक आए हैं, तो मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें।
  • Apr 10, 2026, 20:03 IST

    MP Board Result: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री और कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी?

    एमपी बोर्ड की सप्लीमेंट्री और कंपार्टमेंट परीक्षाएं आमतौर पर जून 2026 में आयोजित होती हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के करीब एक हफ्ते बाद शुरू हो जाती है। कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित कर दिया जाता है, जिससे छात्रों को कॉलेज में एडमिशन लेने में आसानी होती है।

  • Apr 10, 2026, 16:08 IST

    MP Board 10th, 12th Result 2026 Live: एमपी बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट लिंक

    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने की ऑफिशियल वेबसाइट्स-

    • mpbse.nic.in

    • mpresults.nic.in

    • mpbse.mponline.gov.in

    • result.mponline.gov.in

  • Apr 10, 2026, 15:49 IST

    MP Board 10th 12th Result: छात्र एडमिट कार्ड रखें तैयार

    MP बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या पहले से तैयार रखें। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आ सकता है, जिससे दिक्कत हो सकती है। ऐसे में पहले से जानकारी तैयार रखने पर छात्र आसानी से और जल्दी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  • Apr 10, 2026, 15:32 IST

    MP Board Result 2026 LIVE: 16 लाख से ज़्यादा छात्र नतीजों का इंतज़ार

    Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और जल्द ही आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

  • Apr 10, 2026, 13:50 IST

    एमपी बोर्ड का रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। इस साल परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं, इसलिए उम्मीद है कि रिजल्ट अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड पहले आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट और टाइम की घोषणा करेगा, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

  • Apr 10, 2026, 13:38 IST

    MP Board 10th, 12th Result 2026 Live: mpresults.nic.in मिलेगा डायरेक्ट लिंक

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को mpresults.nic.in पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही इस वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से आसानी से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

  • Apr 10, 2026, 13:17 IST

    MP Board 10th 12th Result Live: एमपी बोर्ड 12वीं के स्ट्रीम वाइज नतीजे होंगे जारी

    एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 इस बार भी स्ट्रीम वाइज नतीजे जारी किए जाएंगे। छात्र अपने-अपने स्ट्रीम-आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के अनुसार देख सकेंगे। रिजल्ट के साथ प्रत्येक स्ट्रीम का अलग-अलग पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और प्रदर्शन से जुड़े सभी आंकड़े भी जारी किए जाएंगे। 

  • Apr 10, 2026, 13:13 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: कौन जारी करेगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

    माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) भोपाल ही क्लास 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करता है। पहले शिक्षा विभाग के अधिकारी रिजल्ट की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजते हैं। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री बटन दबाकर परिणाम जारी करते हैं। इस दौरान बोर्ड सचिव, शिक्षा मंत्री और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। इस साल भी ऐसा ही होने की संभावना है।

  • Apr 10, 2026, 12:44 IST

    MP Board 10th result 2026 Kab Aayega?

    Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और किसी भी समय आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा की जा सकती है।

  • Apr 10, 2026, 12:42 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकेंगे एमपी बोर्ड की मार्कशीट

    Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

  • Apr 10, 2026, 12:39 IST

    MP Board Result 2026 Live: छात्र SMS से भी देख सकेंगे स्कोरकार्ड

    जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नही है वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को ‘MPBSE10’ या ‘MPBSE12’ के साथ अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा। इसके कुछ ही मिनटों बाद उनका रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल फोन पर प्राप्त हो जाएगा।

  • Apr 10, 2026, 12:35 IST

    MP Board Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या घोषित किया जाएगा?

    एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेंगे औरइसके साथ ही, परीक्षा में शामिल हुए कुल छात्रों की संख्या, पास प्रतिशत, लिंग-वार परिणाम, ज़िला-वार प्रदर्शन, टॉपर्स के नाम, दूसरी (कम्पार्टमेंट) परीक्षा से संबंधित विवरण, और स्क्रूटनी/पुनः जाँच प्रक्रिया से जुड़े अपडेट्स के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होगी।

  • Apr 10, 2026, 12:30 IST

    एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 Live: पास होने के लिए कितने फीसदी नंबर चाहिए?

    एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। यदि किसी छात्र को किसी मुख्य विषय में न्यूनतम अंक नहीं मिलते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। साथ ही, प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।

  • Apr 10, 2026, 12:22 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। इस दौरान बोर्ड अधिकारी रिजल्ट की घोषणा के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा करेंगे।

    रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से आसानी से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर और SMS से भी रिजल्ट देख सकेंगे।

  • Apr 10, 2026, 11:38 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: MP बोर्ड परिणाम 2026 कक्षा 10, 12 लिंक कहां मिलेगा?

    Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा जारी किए जाने वाले एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्ट लिंक जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे:

    • mpresults.nic.in
    • mpbse.nic.in
    • mpbse.mponline.gov.in
    • mponline.gov.in

    छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News