IIMC Admission 2026: IIMC राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, iimc.admissions.nic.in से ऐसे करें चेक

Last Updated: Jun 9, 2026, 16:32 IST

IIMC एडमिशन 2026 के राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज 9 जून 2026 जारी कर दिया गया है। छात्रों को अपनी सीटों को 14 जून 2026 तक एक्सेप्ट करनी होगी। साथ ही, एक्सेप्टेंस फीस को ऑनलाइन सबमिट करना होगा। 

IIMC Admission 2026: IIMC राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, iimc.admissions.nic.in से ऐसे करें चेक
IIMC Admission 2026: IIMC राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, iimc.admissions.nic.in से ऐसे करें चेक

IIMC Round 1 Seat Allotment Result OUT: देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान, भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिन भी छात्रों ने CUET PG स्कोर के आधार पर एमए (MA) और पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) कोर्सेज के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कराया था, उनका इंतजार आज खत्म हो गया है। 

IIMC आज यानी 9 जून 2026 को राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट iimc.admissions.nic.in पर जारी कर दिया है, जिन छात्रों को सीट अलॉट होगी, उन्हें आगे की प्रक्रिया बेहद सावधानी से पूरी करनी होगी। साथ ही, वह छात्र अपनी सीट अलॉटमेंट की लिस्ट यहां से डायरेक्ट देख सकेंगे।  

IIMC Counselling 2026: पहले राउंड और आगे का पूरा शेड्यूल

सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को डॉक्यूमेंट अपलोड करने और फीस जमा करने के लिए अच्छा खासा टाइम दिया जाएगा। इससे जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

9 जून 2026 (जारी)

ऑनलाइन विलिंगनेस (Freeze/Float), डॉक्यूमेंट अपलोड और सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान

9 जून से 14 जून 2026

IIM द्वारा पहले राउंड का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

9 जून से 14 जून 2026

राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

16 जून 2026

राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

23 जून 2026

आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट

iimc.admissions.nic.in

IIMC राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 - यहां क्लिक करें 

सीट मिलने के बाद क्या करें? 'Freeze' और 'Float' 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी प्राथमिकता चुननी होगी। मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने जा रहे छात्रों के लिए इन दोनों ऑप्शन को समझना बेहद जरूरी है:

  • Freeze (फ्रीज): यदि आपको अपनी पहली पसंद का कोर्स और कैंपस मिल गया है और आप उससे पूरी तरह लेना चाहते है, तो 'Freeze' वाले ऑप्शन को चुनें। इसके बाद आपको सीट अलॉटमेंट फीस देनी होगी। फिर, आपकी सीट पक्की हो जाएगी।
  • Float (फ्लोट): यदि आपको सीट मिल गई है, लेकिन आप अगले राउंड की काउंसलिंग में अपग्रेडेशन चाहते हैं। तो छात्र उस सीट को 'Float' का ऑप्शन चुनकर छोड़ सकते हैं। इस स्थिति में आपकी वर्तमान सीट सुरक्षित रहेगी और यदि अगले राउंड में बेहतर ऑपशन भी मिला, तो यह बदल जाएगी।

सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को ₹20,000 सीट एक्सेप्टेंस फीस को ऑनलाइन भरनी होगी। साथ ही, 10वीं का सर्टिफिकेट, CUET PG स्कोरकार्ड व एडमिट कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को 14 जून 2026 तक अपलोड करने होंगे। ऐसा न करने पर अलॉट की गई सीट रद्द कर दी जाएगी।

IIMC Round 1 Allotment Result कैसे डाउनलोड करें?

IIMC Round 1 Allotment Result 2026 को डाउनलोड करन के लिए नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. IIMC की ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट iimc.admissions.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे ‘Round 1 Seat Allotment Result for IIMC Counselling 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर CUET PG एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन को फिल करें।

4. 'Sign In' बटन पर क्लिक करते ही आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. यदि आपको सीट अलॉट हुई है, तो अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

छात्रों के लिए सलाह: 

इस साल IIMC अपने 6 MA और 4 PG डिप्लोमा कोर्सेज के लिए दिल्ली सहित ढेंकनाल, आइजोल, अमरावती, जम्मू और कोट्टायम कैम्पस में एडमिशन ले रहा है। अलॉटमेंट लिस्ट आते ही बिना देरी किए अपने डॉक्यूमेंट्स को सभांल कर रखें।

यहां भी पढ़े: NTA SWAYAM January 2026 Semester Exam: एनटीए स्वयं की जारी हुई एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप, exams.nta.nic.in से करें PDF डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 9, 2026, 15:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News