DU Election Result 2026: ABVP के यश डबास के सिर सजा जीत का ताज, NSUI का हुआ सूपड़ा साफ
DU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के चुनाव दिनांक 18 सितंबर 2026 को दो चरणों में (सुबह और शाम) आयोजित कराए गए थे और आज यानी 19 सितंबर 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। ABVP के यश डबास ने जीत का परचम लहराया।
DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्विद्यालय द्वारा दिनांक दिनांक 18 सितंबर 2026 को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। वोटिंग सुबह और शाम यानी दो चरणों में हुई। यह चुनाव कुल 4 पद के लिए आयोजित कराए जाते हैं। पहला प्रेसिडेंट, दूसरा वाइस-प्रेसिडेंट, तीसरा सेक्रेटरी और चौथा जॉइंट सेक्रेटरी। इसके लिए NSUI, ABVP और AISA-SFI जैसी स्टूडेंट्स पार्टियां मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही थी। डूसू चुनाव में कुल 61,312 छात्रों ने वोटिंग में भाग लिया।
DU Election Result 2026 - किस पार्टी से कौन प्रत्याशी मैदान में हैं?
डूसू के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए NSUI से विजय शंकर मीणा, ABVP से यश डबास, AISA-SFI से अनन्या रतूडी, अश्मित पवार, एजाज मंसूरी, समर्थ बेनीवाल और समीर कुमार लड़ रहे हैं। वाइस-प्रेसिडेंट के लिए NSUI से वीर छत्रथ, ABVP से इशू मौर्य, AISA-SFI से अक्षत शिखर, Ind से दीपांशु शोकीन और अरण्य सिंह राठौड़ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सेक्रेटरी के लिए NSUI से नम्रता चौधरी, ABVP से रिया छावड़ी, AISA-SFI से स्टैनजिन डेस्क्योंग और पकंज कुमार लड़ रहे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी के लिए NSUI से गोपाल चौधरी, ABVP से लक्ष्य राज सिंह, AISA-SFI से बी परिजात और विशेष यादव चुनावी मैदान में है।
DUSU Election Result 2026 कौन आगे और कौन है पीछे?
डूसू इलेक्शन के चौैथे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अभी तक के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार अध्यक्ष के चुनाव मेंNSUI के विजय शंकर मीणा - आगे (4469), ABVP ने यश डबास - पीछे (4204), AISA-SFI की अनन्या रतूड़ी - पीछे (3003), अश्मित पवार - पीछे, एजाज मंसूरी - पीछे, समर्थ बेनीवाल - पीछे और समीर कुमार - पीछे चल रहे हैं। वाइस-प्रेसिडेंट के चुनाव में दीपांशु शोकीन (Ind) - आगे (5624), इशू मौर्य (ABVP) - पीछे (3003), वीर छत्रथ (NSUI) - पीछे (870), अक्षत शिखर (AISA-SFI)- पीछे और अरण्य सिंह राठौड़ - पीछे चल रहे हैं। सेक्रेटरी के चुनाव में रिया छावड़ी (ABVP) - आगे (2146), नम्रता चौधरी (NSUI) - पीछे (1765), स्टैनजिन डेस्क्योंग (AISA-SFI) - पीछे और पंकज कुमार - पीछे चल रहे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी के चुनाव में लक्ष्य राज सिंह (ABVP) - आगे (2844), गोपाल चौधरी (NSUI) - पीछे (2662), बी परिजात (AISA-SFI) - पीछे और विशेष यादव - पीछे चल रहे हैं।
DU Election Result 2026 18वें राउंड का अपडेट
-
अध्यक्ष पद - ABVP: यश डबास-21,109 वोट और NSUI: विजय शंकर मीणा- 20,554 वोट
-
उपाध्यक्ष पद - ABVP: इशू मौर्या- 14,506 वोट, NSUI: वीर छतरथ- 3,827 वोट
-
Independent: दीपांशु शौकीन-27,501 वोट
-
सचिव पद - ABVP: रिया छावड़ी- 18,336 वोट और NSUI: नम्रता चौधरी- 13,451 वोट
-
संयुक्त सचिव पद - ABVP: लक्ष्य राज सिंह - 14,156 वोट, NSUI: गोपाल चौधरी- 13,829 वोट और SCS: विशेष यादव- 14,045 वोट
DUSU Election Result 2026 आखिर क्या रहा फाइनल रिजल्ट ?
| क्रं.सं. | पद का नाम | उम्मीदवार का नाम | कुल वोट |
| 1 | अध्यक्ष | यश डबास (ABVP) | 24576 |
| 2 | उपाध्यक्ष | दीपांशु शौकीन (Independent) | 30615 |
| 3 | सचिव | रिया छावड़ी (ABVP) | 21650 |
| 4 | संयुक्त सचिव | लक्ष्य राज सिंह (ABVP) | 16615 |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.