CUET UG 2026 Answer Key जारी, cuet.nta.nic.in से तुरंत करें PDF डाउनलोड
cuet ug 2026 answer key OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 9 जून, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर CUET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पांस-की को जारी कर दिया हैं। छात्र आज ही, 10 बजे तक अपने ऑब्जेक्श को कर सकेंगे जमा। यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।
cuet ug 2026 provisional answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 9 जून 2026 को CUET UG 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। छात्र प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। साथ ही, यह आंसर-की छात्रों के लिए PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। NTA ने ऑफिशियल वेबसाइट पर CUET UG 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की के साथ प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं।
NTA द्वारा जारी कि गई CUET UG 2026 की आंसर-की में ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए छात्रों के पास केवल आज रात 10 बजे तक का ही टाइम है। NTA द्वारा जारी किए गए नोटिस के आधार पर छात्र ऑब्जेक्शन फिल करने की फीस 11 जून 2026 तक जमा करनी होगी।
भारत और विदेश में 11 से 31 मई, 2026 तक आयोजित हुए ये एग्जाम ऑनलाइन, कंप्यूटर आधारित पाठ (CBT) प्रारूप में कई चरणों में 15,68,867 रजिस्टर्ड छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। साथ ही, इसमें ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
CUET UG 2026 प्रोविजनल आंसर-की से जुड़ा नोटिस - यहां पढ़े
CUET UG 2026 Answer Key: इंपोर्टेंट डिटेल्स और पूरा शेड्यूल
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स |
| एग्जाम आयोजित करने वाली संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| कुल रजिस्टर्ड छात्र | 15,68,867 छात्र |
| CUET UG एग्जाम की डेट | 11 मई से 31 मई, और 6 व 7 जून 2026 |
| प्रोविजनल आंसर- की जारी होने की डेट | 9 जून 2026 (आज) |
| ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो | 9 जून से 11 जून 2026 तक |
| चैलेंज फीस | ₹200 प्रति प्रश्न (नॉन-रिफंडेबल) |
| फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | जुलाई 2026 के पहले सप्ताह तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
CUET UG 2026 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
CUET UG 2026 Provisional Response Sheet PDF कैसे डाउनलोड करें?
छात्र CUET UG 2026 एग्जाम की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड के तहत ‘CUET UG 2026 Provisional Answer Key & Response Sheet Click Here’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड को फिल करें।
4. स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी पिन को भरकर 'Login' बटन पर क्लिक करें।
5. लॉगिन करते ही आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहां आप अपनी सब्जेक्ट-वाइज आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं।
6. भविष्य में काउंसलिंग और स्कोर मिलाने के लिए 'Download PDF' पर क्लिक करके इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
CUET UG 2026 Provisional Response Sheet PDF पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?
1. NTA की CUET यूजी वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए 'Challenge(s) regarding Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना CUET UG एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि (DOB) फिल करके लॉग इन करें।
4. आपको 'View Question Paper' और 'Click to View / Challenge Answer Keys' के ऑप्शन को देखें।
5. आपके सामने प्रश्न आईडी और उनके सही ऑप्शन की लिस्ट होगी।
6. जो प्रश्न आपको गलत लगता है, उस Question ID को चुनें और अपने अनुसार सही Option ID को टिक करें।
7. अपने दावे को सही साबित करने के लिए NCERT की किताब या प्रूफ का स्क्रीनशॉट/स्कैन सिंगल PDF फाइल में अपलोड करें।
8. फिर, 'Save and Pay Now' पर क्लिक करें।
9. आपको प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 (नॉन-रिफंडेबल) की फीस देनी होगी।
10. आप इसका भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते है।
11. फिर, लास्ट में अपने कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें लें।
यहां भी पढ़े: IIMC Admission 2026: आज जारी होगा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, iimc.admissions.nic.in से ऐसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.