BSPHCL Technician Grade 3 Result 2025 OUT: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने तकनीशियन ग्रेड 3 परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जारी कर दिया है। उन सभी उम्मीदवारों जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम अब वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
राज्य विद्युत निगम में तकनीशियन ग्रेड III के 2156 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई है। यह भर्ती परीक्षा, जिसमें कई आवेदकों ने भाग लिया, 11 जुलाई 2025 से 22 जुलाई 2025 तक बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
BSPHCL तकनीशियन 3 परिणाम 2025 हाइलाइट्स
बीएसपीएचसीएल ने तकनीशियन ग्रेड 3 परिणाम 2025 और स्कोरकार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण हाइलाइट्स भी देख सकते हैं।
क्रमांक | विवरण | जानकारी |
---|---|---|
1 | कंपनी का नाम | बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड |
2 | कुल रिक्तियां | 2156 |
3 | पद का नाम | तकनीशियन ग्रेड III |
4 | रिजल्ट जारी होने की तिथि | 06 अक्टूबर 2025 |
5 | आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 13 अक्टूबर 2025 |
6 | आधिकारिक वेबसाइट |
BSPHCL Technician Grade 3 Result 2025 Link
BSPHCL तकनीशियन ग्रेड 3 परिणाम 2025 लिंक एक्टिव है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे। इसके बाद, वे अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड या देख सकते हैं। हमने रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।
BSPHCL Technician Grade III Result 2025 PDF- यहां क्लिक करें
BSPHCL Technician Grade 3 Scorecard 2025 Login Link - यहां क्लिक करें
BSPHCL तकनीशियन ग्रेड 3 स्कोरकार्ड 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना BSPHCL तकनीशियन ग्रेड 3 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1: BSPHCL की वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "BSPHCL Technician Grade 3 Result 2025" या "Download Scorecard" लिंक ढूंढें।
चरण 3: लिंक पर क्लिक करें, जिससे आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
चरण 4: अपनी आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
चरण 5: 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखेगा। नाम, परीक्षा केंद्र और अंक जैसे सभी विवरण ध्यान से जांचें।
चरण 7: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।
BSPHCL Technician 3 Result 2025 के आगे क्या?
इस भर्ती में तकनीशियन ग्रेड-III के 2,156 पद भरे जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ जांच और अगली प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation