BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: बिहार विद्यालय अध्यापक भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत करें आवेदन

Last Updated: Oct 29, 2026, 17:01 IST

BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: बिहार विद्यालय अध्यापक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 3 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: बिहार विद्यालय अध्यापक भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत करें आवेदन
BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: बिहार विद्यालय अध्यापक भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत करें आवेदन

BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) विद्यालय अध्यापक भर्ती 2026 की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 तय की गई है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार शिक्षा विभाग में कुल 33,320 स्कूल शिक्षकों के पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

BPSC TRE 4.0 Application Form 2026 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2026 तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर या यहां उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। 

बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2026

लिंक 

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के विपरीत, बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती में बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया शामिल नहीं है। बिहार में शिक्षक बनने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि उनका चयन केवल लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार या किसी अन्य मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है। इसका अर्थ है कि अंतिम मेरिट सूची पूरी तरह से परीक्षा अंकों पर आधारित होगी। भर्ती प्रक्रिया सीधी-सादी है, जिसमें केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक मूल्यांकन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, इसके अलावा कोई अन्य चरण शामिल नहीं हैं।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: रिक्त पदों की संख्या 

विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत बिहार में स्कूल शिक्षकों के कुल 33,320 रिक्त पदों को भरना है। उम्मीदवारों पोस्ट वाइज पदों की संख्या नीचे देख सकते हैं:

  • प्राइमरी शिक्षक (1-5) - 3847

  • मध्य स्कूल शिक्षक (6-8) - 8563

  • माध्यमिक स्कूल शिक्षक (9-10) - 4370

  • उच्च माध्यमिक स्कूल शिक्षक (11-12) - 17,040

BPSC Tre 4.0 Online Form 2026 कैसे भरें?

बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2026 का ऑनलाइन फॉर्म उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से भर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, BPSC Tre 4.0 Online Form 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लॉगिन करें। 

स्टेप 4 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 6 श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

 RRB Station Master Syllabus 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 29, 2026, 17:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News