BPSC 72nd Admit Card 2026: कब आएगा बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड?, परीक्षा 26 जुलाई को
BPSC 72nd CCE Pre Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC 72nd Prelims Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा BPSC 72nd Prelims Exam 2026 का आयोजन 26 जुलाई 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
BPSC 72वीं एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार BPSC 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे परीक्षा तिथि, कुल रिक्तियां, एडमिट कार्ड जारी होने की स्थिति, परीक्षा का माध्यम, चयन प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट और अन्य जरूरी अपडेट नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्रारंभिक) 2026 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| कुल पद | 1230 |
| परीक्षा तिथि | 26 जुलाई 2026 |
| एडमिट कार्ड | 18-20 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC 72nd Pre Admit Card 2026 कब आएगा?
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड 18 से 20 जुलाई 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावना है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे।
BPSC 72nd Exam Date 2026 क्या है?
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आधिकारिक सूचना जारी कर बताया है कि 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आयोजन 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
72nd BPSC Prelims Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। इसके बाद बीपीएससी 72nd Combined Competitive Examination (Preliminary) एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
BPSC 72वीं एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
BPSC 72वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक कर लें। यदि किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे:
-
अभ्यर्थी का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
-
श्रेणी (Category)
-
परीक्षा केंद्र का नाम
-
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
-
परीक्षा की तिथि
-
रिपोर्टिंग समय
-
परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.