Bihar STET 2025 Notification: बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का नोटिफिकेशन समाचार पत्र में जारी किया गया है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 11 सितंबर 2025 से secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना, और निर्धारित ऑनलाइन शुल्क जमा करना शामिल है। अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षक पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं का पालन करना आवश्यक है। परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Bihar STET Notification 2025 OUT
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, एसटीईटी 2025 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2025 से secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी तालिका में देखें:
आयोजन बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
परीक्षा का नाम | बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET-2025) |
रजिस्ट्रेशन तिथि | 11 से 19 सितंबर 2025 |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तर |
पेपर | पेपर 1 – कक्षा 9 से 10, पेपर 2 – कक्षा 11 से 12, |
नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
नौकरी का स्थान | बिहार |
आधिकारिक वेबसाइट | www.secondary.biharboardonline.com |
Also Read in English: Bihar STET 2025
बिहार STET 2025 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं?
BSEB STET 2025 के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा तिथियों की घोषणा आधिकारिक अधिसूचना PDF के माध्यम से पहले ही कर दी गई है। नीचे दी गई तालिका में आप बिहार STET 2025 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथियां |
बिहार STET 2025 नोटिफिकेशन | 10 सितंबर 2025 |
बिहार STET 2025 ऑनलाइन फॉर्म शुरू | 11 सितंबर 2025 |
आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 19 सितंबर 2025 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | — |
बिहार STET 2025 परीक्षा तिथियां | 4 से 25 अक्टूबर 2025 |
रिजल्ट की घोषणा | 1 नवंबर 2025 |
Bihar STET 2025 की Eligibility Criteria क्या है?
बीएसईबी एसटीईटी 2025 के लिए पात्रता मानदंड, जैसे शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा यहां देखें:-
बिहार STET 2025 – पेपर I: शैक्षणिक योग्यता (Paper I – Class 9 & 10)
विषय / Subject | शैक्षणिक योग्यता / Educational Qualification |
हिंदी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेज़ी | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक (Graduate) या स्नातकोत्तर (कम से कम 50%) और B.Ed. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से |
गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और B.Ed. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से |
शारीरिक शिक्षा (Physical Education) | Physical Education में स्नातक (50%) OR 45% के साथ राष्ट्रीय/राज्य/अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी OR 40% के साथ शारीरिक शिक्षा विकल्प के रूप में |
संगीत (Music) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संगीत में स्नातक (50%) या समकक्ष योग्यता |
फाइन आर्ट्स | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से फाइन आर्ट्स में स्नातक (50%) या समकक्ष योग्यता |
नृत्य (Dance) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से नृत्य में स्नातक (Graduate) (50%) या समकक्ष योग्यता |
बिहार STET 2025 – पेपर II: शैक्षणिक योग्यता (Paper II – Class 11 & 12):-
विषय / Subject | शैक्षणिक योग्यता / Educational Qualification |
हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (50%) और B.Ed. (NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान) OR 45% के साथ पोस्ट ग्रेजुएट और B.Ed. OR 3 साल का इंटीग्रेटेड B.Ed.-M.Ed. |
गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर / समकक्ष योग्यता और B.Ed./B.Sc.Ed. |
इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान | संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (50%) और B.Ed. / समकक्ष योग्यता |
वाणिज्य (Commerce) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर (50%) |
कंप्यूटर साइंस (Computer Science) | DOEACC A/B/C Level, MCA, M.Sc. (Computer Science), B.Tech/BE या समकक्ष योग्यता + पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री किसी विषय में |
कृषि (Agriculture) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कृषि/बागवानी में स्नातक (50%) और पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता किसी कृषि संबद्ध विषय में |
संगीत (Music) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संगीत में मास्टर्स (50%) या समकक्ष योग्यता |
Note:- शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
बिहार एसटीईटी आयु सीमा (01/08/2025) क्या है?
बिहार STET 2025 के लिए आयु सीमा विभिन्न श्रेणियों के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग (General Category) के लिए अधिकतम आयु सीमा पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष है। वहीं, OBC (पुरुष/महिला) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। SC और ST (पुरुष/महिला) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है।
BSEB STET 2025 के लिए Application Fee क्या है?
बिहार STET 2025 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चयनित पेपर के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य और OBC श्रेणी के लिए पेपर I का शुल्क 960 रुपये और पेपर II का शुल्क 1440 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, SC, ST और दिव्यांग (Differently Abled) उम्मीदवारों के लिए पेपर I का शुल्क 760 रुपये और पेपर II का शुल्क 1140 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते समय इसी अनुसार शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation