Bihar STET Exam Date Notification 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। यह एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है। जिसका आयोजन बिहार के माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए आयोजित की जाती है। STET परीक्षा में दो पेपर होते हैं।
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 8 सितंबर, 2025 से शुरू होगा।
Bihar STET Exam Date 2025: महत्वपूर्ण विवरण
बिहार के सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को STET परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
प्राधिकरण का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
परीक्षा | माध्यमिक शिक्षत पात्रता परीक्षा (STET) |
रजिस्ट्रेशन | 8 से 25 सितंबर 2025 |
पदों की संख्या | 27,910 |
एग्जाम मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा तिथि | 4 से 25 अक्टूबर 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | secondary.biharboardonline.com |
बिहार STET परीक्षा 2025 का आयोजन कब होगा?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (STET) का आयोजन 4 से 25 अक्टूबर 2025 तक दो शिफ्ट में किया जाएगा।
समिति की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के जरिए उसे डाउनलोड कर पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
Also Read: NDA Salary 2025: एनडीए जॉब प्रोफाइल हर महीने की सैलरी,भत्ते और सुविधाएं जानिए
बिहार STET परीक्षा 2025 पास करने के लिए कितने अंक जरूरी है?
बिहार STET परीक्षा 2025 एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा है। जिसका आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए BSEB की ओर से निर्धारित न्यूनतम पास प्रतिशत प्राप्त करना जरूरी है।
इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग, महिला वर्ग के लिए 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
Comments
All Comments (0)
Join the conversation