Bihar Police Vacancy 2025 last date: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) की ओर से 21 जुलाई 2025 से 4361 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन नीचे दिए गए डायरेक्टि लिंक के जरिए पूरा कर सकते हैं।
हालांकि, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, ड्राइविंग कौशल परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे लेख में दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
Bihar Police Vacancy 2025: डायरेक्ट लिंक
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों की 20 अगस्त 2025 तक न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिए। नीचे टेबल में ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है:
बिहार पुलिस भर्ती 2025 |
Bihar Police Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में बिहार पुलिस भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करें:
प्राधिकरण का नाम | केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) |
पदों की संख्या | 4361 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, ड्राइविंग कौशल परीक्षण आदि |
आवेदन शुल्क |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | https://csbc.bihar.gov.in/ |
Bihar Police Vacancy 2025: महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता
बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शारीरिक दक्षता नीचे टेबल में दी गई है:
बिहार पुलिस CSBC ड्राइवर कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा (PET) पुरुष उम्मीदवारों के लिए | |
आयोजन | न्यूनतम मानक |
दौड़ना | 7 मिनट में 1.6 किमी |
उछाल | न्यूनतम 3 फीट 6 इंच |
लंबी छलांग | न्यूनतम 10 फीट |
शॉट पुट (16 पाउंड) | न्यूनतम 14 फीट |
बिहार पुलिस CSBC ड्राइवर कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा (PET) महिला उम्मीदवारों के लिए | |
आयोजन | न्यूनतम मानक |
दौड़ना | 7 मिनट में 1 किमी |
उछाल | न्यूनतम 2 फीट 6 इंच |
लंबी छलांग | न्यूनतम 07 फीट |
शॉट पुट (12 पाउंड) | न्यूनतम 08 फीट |
Bihar Associate Professor 2025: बीपीएससी 539 पदों के लिए आवेदन शुरू
बिहार पुलिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार बिहार पुलिस के 4361 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए गए स्टेप के जरिए आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, बिहार पुलिस भर्ती 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन पूरा कर लॉगिन करें।
स्टेप 4 ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक करें।
स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 फॉर्म सब्मिट कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation