AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025: एम्स नर्सेट-9 (NORCET 9) परीक्षा 2025 के लिए हॉल टिकट आज 11 सितंबर को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/यूज़रनेम और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और उम्मीदवार की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ रखना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025 Download Link
एम्स NORCET-9 (नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025) का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आज, 11 सितंबर 2025 से सक्रिय कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सक्रिय लिंक पर क्लिक कर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS NORCET 9 Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा?
AIIMS NORCET 9 2025 की प्रीलिम्स परीक्षा 14 सितंबर 2025 को होगी। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा।उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
aiimsexams.ac.in Admit Card 2025- एम्स नाॅर्सेट 9 एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
उम्मीदवार एम्स नर्सेट 9 परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
संगठन का नाम | ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली |
परीक्षा का नाम | AIIMS NORCET 9 |
पद | नर्सिंग ऑफिसर |
रिक्तियां | 3500 |
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि | 14 सितंबर 2025 |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
एम्स नाॅर्सेट-9 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
एम्स नर्सेट-9 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का आसान तरीका नीचे दिया गया है।
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
-
सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड को डाउनलोड और प्रिंट करें।
-
परीक्षा के दिन प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation